ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मधुमक्खियाें के हमले में दो बच्चों सहित चार लोग घायल

खरगोन। जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर टांडाबरूड़ क्षेत्र के सिनखेड़ी स्थित एक खेत मे उस वक्त अफरातफरी मच गई जब मधुमक्खियों ने खेत मे काम कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार मधुमक्खियों के हमले में एक ही परिवार के दो नवजात बच्‍चे और दो महिलाएं घायल हो गए।

जिला अस्‍पताल में कराया भर्ती

घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उपचाररत द्वारकीबाई ने बताया वे लोग शनिवार को शाम 4 बजे अपने खेत में कपास की सोटिया (काठी) उखाड़ रहे थे।

पेड़ से मधुमखियां उड़ने लगीं

द्वारकीबाई के अनुसार इसी दौरान खेत के पास लगे पेड़ से मधुमखियां उड़ने लगीं। छत्ते के रूप में किए हमले के चलते संभल नहीं पाए। मधुमखियों के हमले से बहू राधिका, अमन, रवींद्र व अनंत घायल हो गए। डाक्टरों के मुताबिक एक बच्चे की हालत गंभीर है। उसे आईसीयू में भर्ती किया है।

Related Articles

Back to top button