ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

DTC बस का कोहराम… वाहनों और कई लोगों को कुचला, घायल युवक की मौत

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक इलेक्ट्रिक बस ने शनिवार को यहां दक्षिणी रोहिणी में एक दर्जन से अधिक वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब पौने तीन बजे अवंतिका में विश्राम चौक के पास हुआ। बस ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर एक ई-रिक्शा से टकरा गई। इसके बाद बस ने सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। पुलिस के पास घटना का सीसीटीवी फुटेज है।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। इसने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि बस के चालक ने वाहन से निंयत्रण खो दिया होगा। पुलिस ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की जांच जारी है।

दरअसल, घटना दोपहर 2 बजकर 24 मिनट पर हुई। घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस ( DL 51 GD 8942) के ड्राइवर का बस से संतुलन छूट गया। अनियंत्रित बस ने आगे चल रही कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

बस की टक्कर से कार गोल घूम गई और चल रही बाइक और ई-रिक्शा से जा टकराई। ई-रिक्शा भी पलट  गया उसमें सवार लोग ई-रिक्शा के नीचे दब गए। बाइक सवार भी इन वाहनों में फंस गए। इसके बाद बस सड़क किनारे खड़े दर्जन भर से ज्यादा दो-पहिया वाहनों को रौंदते हुए रुक गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के हुई जोरदार आवाज के बाद वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं। हर कोई अपनी जान बचाते हुए दूर भागता नजर आता है। लोगों की नजर जैसे ही बस पर पड़ती है तो उनके होश उड़ जाते हैं। सभी बस अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आते हैं। बाइकों को रौंदने के बाद बस रुक जाती है। मौके पर मौजूद लोग बस की तरफ दौड़ते हैं और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालते हैं।

Related Articles

Back to top button