ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

विद्याधाम परिसर गूंज रहा मां पराम्बा के जयघोष एवं स्वाहाकार की मंगल ध्वनि से

इन्दौर । विमानतल मार्ग स्थित विद्याधाम पर चल रहे नवरात्रि महोत्सव में महाअष्टमी के पर्व पर मां पराम्बा भगवती का मां महागौरी के रूप में मनोहारी श्रृंगार कर 56 भोग समर्पित किए गए। आश्रम स्थित यज्ञशाला में महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य एवं आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में 21 विद्वानों ने आज भी सग्रहमख शतचंडी महायज्ञ में ललिता सहस्त्रनामावली से विशेष आहुतियां समर्पित की । महायज्ञ में अब तक 8800 से अधिक आहुतियां समर्पित की जा चुकी हैं।  मंगलवार को महानवमी पर भी मां पराम्बा का मां सिद्धिदात्री के रूप में श्रृंगार कर यज्ञशाला में विशेष आहुतियां समर्पित की जाएंगी।आश्रम परिवार के पूनमचंद अग्रवाल, पं. दिनेश शर्मा एवं राजेन्द्र महाजन ने बताया कि आश्रम पर प्रतिदिन मां का नित्य नूतन श्रृंगार पं. लोकेश शर्मा एवं साथियों द्वारा किया जा रहा है। आज मां का महागौरी के रूप में दिव्य श्रृंगार कर 56 भोग समर्पित किए गए, जिनके दर्शनार्थ भक्तों का मेला जुटा रहा। मंगलवार को नवमीं पर भी विशेष आहुतियां दी जाएंगी। महायज्ञ में स्वाहाकार एवं मंत्रोच्चार की मंगल ध्वनि से समूचा आश्रम नवरात्रि के पहले दिन से ही गूंज रहा है। आश्रम पर प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से संध्यावंदन, 7 बजे से वेदपाठ, राजोपचार पूजन, अभिषेक एवं आरती, प्रातः 9 बजे से सग्रहमख शतचंडी महायज्ञ,  दोपहर 2.30 बजे से दुर्गा सप्तशती पाठ से हवनात्मक सहस्त्रचंडी महायज्ञ, सांय 6 बजे से ललिता सहस्त्र नामावली द्वारा लक्ष्यार्चन आराधना एवं सायं 7 बजे से 108 दीपों से महाआरती के आयोजन होंगे। मंदिर पर नवरात्रि में प्रतिदिन मातारानी का विभिन्न स्वरूपों में मनोहारी श्रृंगार भी किया जा रहा है। विजिया दशमी पर बुधवार को शमी पूजन सहित विभिन्न आयोजन होंगे।

Related Articles

Back to top button