ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

शिवपुरी में खूबत घाटी पर एक ट्रक में आग लगने से ड्राइवर और क्लीनर की जलने से मौत।

शिवपुरी में खूबत घाटी पर एक ट्रक में आग लग गई। ड्राइवर और क्लीनर को बाहर निकलने का समय तक नहीं मिला। वे दोनों जिंदा जल गए। ट्रक प्याज लेकर कर्नाटक के बीजापुर से हरियाणा के फरीदाबाद जा रहा था। घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है। टायर फट जाने से ट्रक पलट गया था। ड्राइवर रिजवान अंसारी (32) और क्लीनर मोनू बड़क (32) केबिन में फंस गए। दोनों घायल हो गए थे। वे बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी आग भभक गई। मौके पर पहुंची दो फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। दोनों के शव बुरी तरह जल गए। शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी और एसपी अमन सिंह राठौड़ ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रक राजस्थान के मांगेराम का था। रिजवान हरियाणा के मेवात और मोनू बड़क छत्तीसगढ़ का रहने वाला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button