ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

मुंबई के परेल में बनेगी भारत की सबसे ऊंची इमारत, 110 मंजिला बिल्डिंग में होगा थिएटर, मॉल, अस्पताल समेत सबकुछ

Mumbai news: दुनिया में ऐसी कई इमारतें हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। गगनचुंबी इमारतें देखकर लोगों की आंखें फटी रह जाती है। मुंबई में लगभग 74 गगनचुंबी इमारतें हैं और अब देश की सबसे ऊंची इमारत भी यहीं बनने जा रही है। यह 110 मंजिला बिल्डिंग होगी।

मुंबई: भारत की सबसे ऊंची इमारत मुंबई के परेल में बनने जा रही है। यह इमारत 110 मंजिला होगी। इसे ब्रिटेन स्थित एसआरएएम और एमआरएएम समूह ने बनाने का ऐलान किया है। कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कहा कि मुंबई के परेल-सेवरी इलाके में 110 मंजिल की इस इमारत में सबकुछ होगा। हालांकि कंपनी ने अभी इस इमारत की लंबाई और लेकर खुलासा नहीं किया है। यह बिल्डिंग बहुउपयोगी होगी।

यह बिल्डिंग अपनी तरह की पहली गगनचुंबी इमारत होगी। इसमें कार्यालय, दुकानें, एक मॉल, एक होटल, 50-बिस्तर वाला एक स्पेशल अस्पताल, सर्विस्ड अपार्टमेंट, एक जिम, हीटेड स्विमिंग पूल, मनोरंजन केंद्र, 50-सीटर मूवी थिएटर और बैंक्वेट हॉल होगा।

आर्किटेक्ट वेंकट पिल्लई को कॉन्ट्रैक्ट

कंपनी ने अल्ट्रा-शानदार प्रॉजेक्ट को डिजाइन करने के लिए वेंकट पिल्लई डिजाइन स्टूडियो के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट वेंकट पिल्लई से कॉन्ट्रैक्ट किया है। एसआरएएम के ग्रुप डायरेक्टर ने कहा कि यह सिर्फ हमारे काम के लिए एक सम्मान नहीं होगा जो हमने अब तक किया है बल्कि हमारी विभिन्न टीमों और संस्थापक सदस्यों की व्यक्तिगत जीत होगी। हमने इस तरह की बिल्डिंग बनाने की कल्पना की थी, जो अब साकार होने जा रही है।

अभी भी मुंबई में ही अब तक की सबसे ऊंची इमारत

देश की अभी तक की सबसे ऊंची इमारत भी मुंबई में ही है। यहां की वर्ल्ड वन (World One) भारत की सबसे ऊंची इमारत में आती है। इस गगनचुंबी इमारत की ऊंचाई 919 फीट है। इसे अब वर्ल्ड टावर्स कहा जाता है, और यह 17.5 एकड़ इलाके में बना है। इसके अलावा वर्ल्ड व्यू और वर्ल्ड क्रेस्ट भी ऊेची इमारतों में शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button