ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

महू इंदौर। आदिवासी युवती की मौत पर थाने में बबाल आरोपी पर एफआईआर ना करने का आरोप पथराव में टी आई सहित 6 पुलिसकर्मी घायल।

महू इंदौर में ‘खाकी’ पर हमला’ पथराव में TI समेत 6 पुलिसकर्मी घायल, युवती की संदिग्ध मौत के बाद हंगामा, छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले, एक युवक की गोली लगने से मौत, CM ने मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू में युवती की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस थाने पर पथराव कर दिया। पथराव में थाना प्रभारी सहित 6 पुलिस जवान घायल हुए है। पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ें और 25 से ज्यादा हवाई फायर किए। घटना को लेकर सीएम शिवराज ने संज्ञान लिया है। महू में दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मुख्यमंत्री ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए है। दरअसल पूरा मामला महू के डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है। जहां एक आदिवासी युवती की मौत पर जमकर बवाल हुआ। दरअसल मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शव लेकर थाने के बाहर चक्का जाम किया था। परिजनों का आरोप है कि युवती के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी। हत्या करने वाला पाटीदार समाज का युवक है। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही और उसे पुलिस ने थाने में बैठा कर रखा है। भीड़ लगातार आरोपी को सौंपने की मांग कर रही थी। जिसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भीड़ को समझाने की कोशिश की कि वह कानून अपने हाथ में ना लें आरोपी को सजा कोर्ट देगी। लेकिन परिजन नहीं माने और लगातार प्रदर्शन करते रहे। 1 घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद जब परिजनों की कोई सुनवाई नहीं हुई तो परिजनों ने पुलिस थाने पर पथराव कर दिया। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले बरसाए और 25 से ज्यादा हवाई फायर किए बावजूद इसके स्थिति पुलिस के कंट्रोल में नहीं आई और भीड़ नें पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव के दौरान थाना प्रभारी भरत सिंह और पांच अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर सभी का इलाज जारी है। पूरे मामले में परिजनों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। हम लगातार रिपोर्ट की मांग कर रहे थे लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। पूरा मामला सामने के आने के बाद ग्रामीण आईजी राकेश गुप्ता देर रात मौके पर पहुंचे और पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इधर पुलिस ने युवती की हत्या के मामले में 302 का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुट गई है। चार थानों का पुलिस बल तैनात ASP शशिकांत कनकने, SDM अक्षत जैन, तहसीलदार देर रात तक मौके पर मौजूद रहे, साथ ही महू, बडगोंदा सहित चार थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात है। गुस्साए लोगों को करीब आधे घंटे तक पुलिस के अफसर समझाते रहे। सड़क पर जाम लगाने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। ASP शशिकांत कनकने ने बताया कि पुलिस पर पथराव करने वाले लोगों को खदेड़ा है। इस दौरान 10 से ज्यादा आश्रु गैस के गोले छोड़े गए हैं। हवाई फायर भी किए हैं। मौके पर 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौजूद हैं। फिलहाल पूरी स्थिति पुलिस के कंट्रोल में है। पुलिस पर पथराव करने वालो पर भी दर्ज होगी एफआईआर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button