ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

नोएडा के पार्क में यंग कपल ने की ये शर्मनाक हरकत, वीडियो देख आ जाएगी घिन्न

आजकल के दौर में सोशल मीडिया मनोरजंन का साधन बन गया है। यहां आए दिन हजारों की तदाद में वीडियो वायरल होते रहते हैं। लोग भी वीडियो बनाकर इंटरनेट की दुनिया में फेमस होना चाहते हैं और इसके लिए बेहुदा किस्म की रील्स बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर देते हैं जिसके बाद उन्हें यूजर के गुस्से का सामना करना पड़ता है। ठीक ऐसी ही एक वीडियो इन दिनो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है जिसमें एक कपल का पानी पीते और फिर एक-दूसरे के मुंह में थूकते हुए देखा गया है। इस वीडियो के देखने के बाद लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी बेतुकी रील बनाने पर रोक लगनी चाहिए।

इस वीडियो को @GreaterNoidaW द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, ‘दिल्ली मेट्रो के बाद अब नोएडा सेक्टर-78 (Noida Sector-78) के वेदवन पार्क (Noida VedVan Park) में भी ऐसे अभद्र लोग आने लगे हैं जो लाइक और कमेंट के लिए ऐसी बेतुकी रील बना रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी रील बनाने पर रोक लगनी चाहिए।’ वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला एक पार्क में बैठकर बोतल से पानी पी रही है। इसके बाद उसके साथी ने उसे प्रपोज किया और हाथ पकड़कर उसे रिंग गिफ्ट में दी। इसके बाद लड़की साथी के करीब झुकी और उसके मूंह में थूक दिया। इसके बाद उस शख्स ने वापस उसके मुंह पर वहीं पानी थूक दिया।

Related Articles

Back to top button