ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

भैरवगढ़ जेल में चार बंदियों के पास मिले 31 हजार रुपये, जेल प्रहरियों को नोटिस

उज्जैन: केंद्रीय जेल भैरवगढ़ एक बार फिर सुर्खियों में है। चार कैदियों के पास से 31 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। दो जेल प्रहरियों को नोटिस जारी किया गया है। कैदियों का एक साल का पैरोल रोक दिया गया है। इसके अलावा सात दिन की अर्जित माफी भी खत्म कर दी गई है। चारों को अन्य जेलों में भेजने के लिए जेल मुख्यालय को पत्र लिखा गया है।

जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि जेल में बंद मियादी बंदी मुकेश, नरेंद्र, कुलदीप, संजू को कार्यालय, गार्डन व अन्य काम सौंपे गए हैं। इसके लिए जेल परिसर में ही बंदियों से काम करवाया जाता है। जेल के बाहर ही कार्यालय में इनके कपड़े रखे रहते हैं। चार दिन पूर्व इनके कपड़ों की जांच की गई थी।

इस पर कुल 31 हजार रुपये बंदियों के कपड़ों से मिले थे। राशि मिलने पर हड़कंप मच गया था। ड्यूटी पर तैनात जेल प्रहरी संजय व्यास व प्रेमनारायण खत्री को नोटिस जारी कर दिया गया है। दोनों से तीन दिनों में जवाब देने को कहा गया है। इसके अलावा कैदियों पर सख्त कार्रवाई की गई है।

चारों का एक साल के लिए पेरोल रोका गया और सप्ताह भर की अर्जित माफी खत्म कर दी गई है। वहीं चारों को अन्य जेलों में भेजने के लिए जेल मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। जल्द ही चारों बंदियों को अन्य जेलों में भेज दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button