ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

राहुल गांधी ने राज्य के लोगों से किया बड़ा वादा.. कहा प्रदेश के आकांक्षाओं को हर हाल में करेंगे पूरा

हैदराबाद: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी उन आकांक्षाओं को पूरा करेगी जिनके लिए तेलंगाना का गठन किया गया था, और आरोप लगाया कि राज्य विधानसभा के लिए चुनावी जंग ‘दोराला’ (सामंती) तेलंगाना एवं ‘प्रजाला’ (जनता की) तेलंगाना के बीच है। कोल्लापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तत्कालीन संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोगों की इच्छाओं को ध्यान में रखकर, तेलंगाना (गठन) के सपने को पूरा किया था। राहुल ने कहा कि लोगों और कांग्रेस का तेलंगाना राज्य का एक साझा सपना था।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह उम्मीद थी कि आम आदमी और गरीबों को अलग तेलंगाना राज्य के गठन से फायदा पहुंचेगा, लेकिन पिछले 10 वर्षों में केवल एक परिवार को फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस उन आकांक्षाओं को पूरा करेगी, जिनके लिए राज्य का गठन हुआ था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि 30 नवंबर के विधानसभा चुनाव में, लड़ाई कांग्रेस और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बीच है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस, भारतीय जनता पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के बीच सांठगांठ है तथा इनका यह लक्ष्य है कि कांग्रेस तेलंगाना चुनाव नहीं जीते।

Related Articles

Back to top button