ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

दोस्त को पत्नी से दुष्कर्म करते देखा तो बेइज्जती महसूस हुई, लगा ली थी फांसी

ग्वालियर: पुलिस ने जांच के बाद मृतक के दोस्त पर उसे खुदकुशी के लिए मजबूर करने मामला दर्ज कर लिया है महाराजपुरा थाना पुलिस ने जांच के बाद की FIRग्वालियर में एक युवक ने जब अपनी ही पत्नी के साथ दोस्त को दुष्कर्म करते देखा तो उसे बेइज्जती महसूस हुई। पहले दोस्त से झगड़ा हुआ फिर पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। खुद को बेइज्जत महसूस कर रहे पति ने देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। चार महीने की जांच के बाद पुलिस की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।घटना जुलाई 2022 महाराजपुरा के चकरायपुरा गांव की है। पति की मौत के करीब डेढ़ महीने बाद पत्नी ने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर अपने बयान दिए थे। इसके बाद यह खुलासा हो सका है। पर इस सबके बीच एक निर्दोष की जान चली गई। पुलिस ने अब मृतक के दोस्त को युवक की मौत का दोषी मानते हुए मामला दर्ज कर लिया है।यह था मामलाशहर के महाराजपुरा स्थित चकरायपुरा निवासी 25 वर्षीय रेशम (परिवर्तित नाम) के पति ने 3-4 जुलाई 2022 की दरमियानी रात फांसी लगाकर जान दे दी थी। घटना के समय महिला घर पर नहीं थी रात को ही पति से नाराज होकर अपने दो बेटों को लेकर मायके चली गई थी। अगले दिन 4 जुलाई को सुबह लौटकर आई तो इस घटना का पता लगा। पुलिस ने मृतक के शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू की। इस घटना के करीब एक से डेढ़ महीने बाद मृतक की पत्नी ने इस मामले को दुष्कर्म के मामले से जोड़ते हुए पति के दोस्त मुकीम खान पुत्र घसीट खान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भी भेज दिया था।जांच में हुआ खुलासा दुष्कर्म करते देखने से आहत था मृतकमर्ग की जांच करने में कई लोगों के बयान और जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि तीन जुलाई को युवक बाथरूम के लिए गया था। तभी छत के रास्ते युवक का दोस्त मुकीम उसके घर में घुस आया। उसने धमकाकर युवक की पत्नी से दुष्कर्म कर दिया। इसी समय महिला का पति आ गया। उसने दोस्त के साथ पत्नी को बिस्तर पर देखा तो वह टूट गया। दोस्त से झगड़ा हुआ। इसके बाद पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई। रात भर युवक परेशान रहा और देर रात उसने बदनामी के चलते अपनी जान देने का फैसला लिया और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अगले दिन सुबह जब उसकी पत्नी घर वापस आई तो पता चला कि उसके पति ने आत्महत्या कर ली है। इससे वह सदमें में आ गई। सदमें की वजह से उसके पिता उसे अपने साथ ले गए थे। एक माह बाद जब उसकी हालत में सुधार हुआ तो वह थाने पहुंची और मामले की शिकायत की थी।पुलिस का कहना- सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि एक युवक के खुदकुशी के मामले में उसके दोस्त पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक की पत्नी के साथ उसके ही दोस्त से गलत काम किया था। जब उसने यह देखा तो काफी आहत हुआ और सुसाइड किया था। आरोपी दोस्त पर मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button