ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

कहासुनी के बाद लड़की ने लड़के को जड़ा जोरदार थप्पड़, दिल्ली मेट्रो में बवाल का वीडियो हुआ वायरल

दिल्ली मेट्रो एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है। आए दिन यहां यात्रियों के बीच अभद्र व्यवहार और अश्लीलता से भरे वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। लोग भी इनकी जमकर आलोचना करते हैं लेकिन फिर भी मेट्रो में ऐसी घटनाएं बिल्कुल भी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच दिल्ली मेट्रो में लड़का और लड़की की लड़ाई का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद गुस्से में आकर लड़की ने लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि मेट्रो में ये सब अब यह रोज की बात है।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का सीट पर बैठा हुआ है, जबकि एक लड़की उसके सामने खड़ी नजर आ रही है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस होती है और इस दौरान गुस्से में आकर लड़की ने लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। बस इसके बाद क्या था, दोनों के बीच बहस और बढ़ गई। इसके बाद दोनों के बीच बचाव के लिए लोग आते हैं और लड़का और लड़की को अलग किया जाता है। लड़ाई के दौरान लड़का कहता है कि हाथ कैसे लगाया इसने, इस पर लड़की कहती है तूने ऊंची आवाज में बात की। लड़की कहती है कि तेरे मुंह पर चांटा मारकर मुझे शांति मिली। इस पर लड़की कहता है यहीं संस्कार मिले हैं तुझे। मेट्रो की इस लड़ाई को देखकर सभी दंग रह जाते हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर its_faisal_no1 नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- लड़की को मेट्रो से फेंक देना चाहिए, बिना बात बहस कर रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- सारी पब्लिक बस तमाशा देखती है और मजे लेती है। एक यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा- Entertainment Metro. एक ने लिखा बाकी सब ठीक था लेकिन थप्पड़ मारना गलत था।

Related Articles

Back to top button