ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

अंबाजी मंदिर पहुंचकर PM मोदी ने किया पूजन, मेहसाणा को मिलेगी 6,000 करोड़ की सौगात

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन गुजरात दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे में 5,950 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम अपने दौरे की शुरुआत शक्तिपीठ अंबाजी से करेंगे। सुबह 10 बजे बनासकांठा जिला स्थित अंबाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह दोपहर करीब 12 बजे मेहसाणा के खेरालु तालुका के दाभोदा गांव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

पीएम के आगमन के लिए अंबाजी के पास चिखला गांव में चार हेलीपैड बनाए गए थे। यहां से उनका काफिला मंदिर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान उनके स्वागत के लिए सड़कों पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे, जिन्होंने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। तो वहीं 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंति पर पीएम मोदी नर्मदा जिला के केवडिया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, जिसके बाद राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह मनाया जाएगा। एकता दिवस की परेड में BSF और विभिन्न राज्य पुलिस के मार्च दस्ते भी शामिल होंगे।

केवडिया में प्रधानमंत्री 160 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री की ओर से जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें एकता नगर से अहमदाबाद तक हेरिटेज ट्रेन, नर्मदा आरती के लिए प्रोजेक्ट लाइव, कमलम पार्क, ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के भीतर एक पैदल मार्ग, 30 नयी ई-बस, 210 ई-साइकिल और कई गोल्फ कॉर्ट, एकता नगर में सिटी गैस वितरण नेटवर्क और गुजरात राज्य सहकारी बैंक का ‘सहकार भवन’ शामिल है।

Related Articles

Back to top button