ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

शूटिंग के दौरान बिगड़ी पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

‘बिग बॉस 13’ में फेम और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की तबीयत बिगड़ गई है। एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म ‘फत्तो दे यार बड़े ने’ के लिए शूटिंग कर रही थी। इस दौरान उनकी नाक से खून आने लगा और तेज बुखार हो गया, जिसके बाद उन्हें रोमानिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेत्री रोमानिया में माइनस 7 डिग्री सेल्सियस में शूटिंग कर रही थीं,  जिस वजह से उन्हें तेज बुखार हो गया।

हिमांशी खुराना अपनी फिल्म ‘फत्तो दे यार बड़े ने’ के एक सीक्वेंस की शूटिंग कर रही थीं, जिसमें उन्हें बारिश के नीचे सीन देना था। रोमानिया में काफी ठंडा मौसम हैं और ऐसे में वह बीमार हो गईं और उन्हें तेज बुखार हो गया। बुखार के बाद उनकी नाक से भी खून आने लगा। इसके बाद भी हिमांशी ने शूटिंग जारी रखी, लेकिन बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

हिमांशी खुराना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में नजर आती हैं। अभिनेत्री बेहतरीन सिंगर भी हैं। वहीं, वह ‘जीत जाएंगे जहां’, ‘साड्डा हक’, ‘लेदर लाइफ’, ‘अफसर’ कई फिल्मों में नजर आई हैं। अब जल्द ही वह ‘फत्तो दे यार बड़े ने’ में दिखाई देंगी।

Related Articles

Back to top button