ब्रेकिंग
मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ...
मध्यप्रदेश

विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता बोला, दो दिनों से बेटी से बात नहीं करा रहा था दामाद

उज्जैन। माकड़ोन थाना क्षेत्र के ग्राम पचोला निवासी महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। महिला ने पति को चाय बनाकर दी थी। इसके बाद पति खेत चला गया था। वापस लौटा तो पत्नी मृत अवस्था में पड़ी थी।

पिता ने लगाया ये आरोप

मामले में मृतका के पिता का आरोप है कि दो दिनों से उनका दामाद बेटी से बात नहीं करवा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय मंजू पत्नी अर्जुन दायमा ने शुक्रवार सुबह पति को चाय बनाकर दी थी। इसके बाद उसका पति अर्जुन खेत में पानी देने के लिए चला गया था।

अचेत अवस्‍था में मिली पत्‍नी

दोपहर में लौटा तो पत्नी अचेत अवस्था में पड़ी थी। समीप ही उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र रो रहा था। वह पत्नी को लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल आया था। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

बात नहीं करवाई दामाद ने

मामले में आगर के तिलवाडिय़ा के रहने वाले मृतका के पिता देवसिंह ने पुलिस को बताया कि वह दो दिन से बेटी से बात करने के लिए दामाद को फोन लगा रहे हैं, मगर दामाद ने बात नहीं करवाई। पता नहीं बेटी की मौत कैसे हुई। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Related Articles

Back to top button