ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने अमित शाह पर लगाया अधिकारियों को प्रभावित करने का आरोप, निर्वाचन आयोग में की शिकायत

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग में शिकायत कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रभावित करने का आरोप लगाया। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नाम अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल को ज्ञापन देकर केंद्रीय मंत्री के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रकाश जैन, जेपी धनोपिया सहित अन्य ने अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री ने एक बैठक में कहा कि जो अधिकारी-कर्मचारी कमल का ध्यान न रखें, उसे नहीं छोड़ना है। यह निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने की श्रेणी में आता है, इसलिए आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button