ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

साउथ तुकोगंज में होगा ‘चांद के पार चलो’ कार्यक्रम, इमली बाजार में होंगे कमल मुनि के प्रवचन

इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 30 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के परिचय सम्मेलन का समापन होगा। साथ ही जैन संतों के प्रवचन और संगीतमयी कार्यक्रम ‘चांद के पार चलो’ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ‘कैसे भूले रामायण की अपराजिताओं को’ विषय पर भी एक रोचक कार्यक्रम होगा।

– चातुर्मास के चलते शहर में इन दिनों कई संत-मुनि आए हुए हैं। इनमें आचार्य विहर्ष सागर महाराज भी हैं। इनके बड़ा गणपति क्षेत्र स्थित मोदीजी की नसिया में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। वे श्रावक-श्राविकाएं को सुबह 8.30 बजे से संबोधित करेंगे।

– श्वेतांबर जैन संत कमल मुनि कमलेश महाराज के प्रवचन यदि आप सुनना चाहते हैं और ज्ञान के द्वारा भक्ति की राह पर बढ़ना चाहते हैं तो इमली बाजार स्थित महावीर भवन में आपको यह अवसर मिलेगा। सुबह 8.30 बजे जैन संत के प्रवचन प्रतिदिन हो रहे हैं।

– माहेश्वरी विवाह प्रकोष्ठ सेवा ट्रस्ट द्वारा माहेश्वरी समाज का तीन दिनी युवक-युवती परिचय सम्मेलन का समापन होगा। अंतिम दिन सम्मेलन की शुरुआत सुबह 10.30 बजे होगी।

– यदि आप कुछ बेहतर सुनना-देखना चाहते हैं जिसमें रामायण के पात्रों की बात हो, तो यह मौका माहेश्वरी डीडवाना महिला मंडल बिजासन क्षेत्र की महिलाएं दोपहर 3 बजे बडीज रेस्टोरेंट एमजी रोड में दे रही हैं। जहां ‘कैसे भूलें रामायण की अपराजिताओं को’ पर कार्यक्रम होगा। आप भी इसका हिस्सा बन अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं।

– आज आप अगर गीतों का आनंद लेना चाहते हैं और शाम का वक्त खाली है तो उसे उपयोगी बनाएं। एक शाम अपने लिए मुकर्रर करें। इसके लिए आपको शाम 7.30 बजे जाल सभागृह साउथ तुकोगंज में होने वाले म्यूजिकल प्रोग्राम ‘चांद के पार चलो’ को सुनने के लिए जाना होगा और अपने शौक को भी आप पूरा कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button