ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

जयपुर एयरपोर्ट ATC को मिली फ्लाइट में बम होने की सूचना पर मचा हड़कंप

जयपुर एयरपोर्ट पर आज बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। दरअसल, तेहरान से चीन जा रही एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में बम की सूचना मिली। तत्काल एयरपोर्ट प्रशासन की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट हो गई। जयपुर पुलिस के आला अधिकारी और जवान भी मौके पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर बम की सूचना मिलने पर यात्रियों में भी अफरा तफरी का माहौल हो गया। सोमवार सुबह एटीसी को तेहरान की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। कुछ समय बाद फ्लाइट के जयपुर एयरपोर्ट नहीं आने की सूचना से जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली। फ्लाइट ईरान से चीन पहुंच चुकी है। फ्लाइट के जयपुर एयरपोर्ट लैंडिंग नहीं होने की जानकारी एयरपोर्ट पर दी गई।
अधिकारियों के अनुसार तेहरान की फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग होने की सूचना पर हाई अलर्ट किया गया। जयपुर एयरपोर्ट एटीसी को फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया।एयरपोर्ट प्रशासन ने तेहरान से चाइना जा रही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग होने का अंदेशा लगाते हुए सुरक्षा की दृष्टि से तमाम प्रबंध किए।एयरपोर्ट पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को देखकर यात्रियों में भी दहशत का माहौल हो गया। देखते ही देखते फ्लाइट में बम होने की सूचना यात्रियों में फैल गई।

Related Articles

Back to top button