ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

प्रवासी सम्मेलन और इन्वेस्टर्स मीट को लेकर कितना खर्चा हुआ कांग्रेस ने मांगा हिसाब

भोपाल । प्रवासी सम्मेलन और इन्वेस्टर्स मीट में किए गए अनाप-शनाप खर्चे को लेकर कांग्रेस पार्षद दल के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने सूचना के अधिकार के तहत कई जानकारी निगम से मांगी है। उन्होंने कहा कि निगम के पास नर्मदा के पानी का बिजली बिल भरने के लिए बजट नहीं है ठेकेदारों का करीब साढ़े छह सौ करोड़ रुपए का भुगतान अटका हुआ है।

अलग-अलग विभागों में लगाई गई आरटीई के तहत कई प्रकार की जानकारियां चौकसे ने मांगी है। उनका कहना है कि शहर में इतना बड़ा आयोजन हुआ और उससे निवेश की संभावनाएं बढ़़ी हैं इसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन आयोजन के नाम पर जिस प्रकार से जनता का पैसा उड़ाया गया उसको लेकर हमने जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि जब निगम को मालूम था कि जनवरी में यह आयोजन होगा तो पहले ही काम शुरू कर देना थे। कई जगह बिना कारण के पैसा बर्बाद किया गया। सड़कों के ऊपर सड़क बनाई गई अच्छे डिवाइडर तोड़ दिए गए महंगी लाइटें लगाईं शहर के केवल एक हिस्से को सजाने के लिए महंगे पौधे खरीदे गए। निगम मद से जो भी इसमें खर्च किया गया है उसकी जानकारी मांगी है वहीं उद्योग विभाग द्वारा जो खर्चा होटलों और खाने पर किया गया उसकी भी जानकारी निकलवाई जा रही है। इसको लेकर हम आम लोगों के बीच जाएंगे और निगम से हिसाब पूछेंगे। उन्होंने कहा कि कई अस्थायी कामों पर भी खर्चा हुआ है जो जरूरी नहीं था। इसमें अगर गड़बड़ी हुई तो इसे लेकर कोर्ट भी जाएंगे।

Related Articles

Back to top button