ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर बनेगा वीआइपी लाउंज, यात्रियों को होगी सहूलियत

भोपाल। संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित करने का काम चल रहा है। स्टेशन पर दूसरा प्रवेश गेट बनाने का भी प्रस्ताव है। नया यात्री प्रतीक्षालय बनाने के साथ ही वीआइपी लाउंज बनाने का भी प्रस्ताव है। जल्द ही स्टेशन के दूसरे छोर पर प्रबंधक कक्ष एवं पार्किंग का काम पूरा हो जााएगा, इससे यात्रियों को सुविधा हो जाएगी।

हो रहा स्टेशन का कायाकल्प

स्टेशन को अमृत भारत योजना से जोड़ने के बाद विकास कार्य का शिलान्यास पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आनलाइन किया था। स्टेशन के विकास काम किया जा रहा है। स्टेशन के विकास के लिए कुछ समय पहले योजना बनी थी। प्लेटफार्म नंबर एक पर पहले ही शेड विस्तार के साथ नया शेड लगाया गया था। इसके पहले बोगी गाइडेंस डिस्प्ले लगाए गए थे, लेकिन इसमें कुछ तकनीकी खामियां थीं। इसे भी सुधार लिया गया है। ब्रिज का नवीनीकरण भी कर दिया है। अब सीढ़ियां भी काफी चौड़ी कर दी गई हैं। इससे यात्रियों को सुविधा हो रही है। प्लेटफार्म क्रमांक एक व दो को भी नए सिरे से विकसित किया गया है। तीसरा प्लेटफार्म विकसित किया जा रहा है। स्टेशन प्रबंधक राकेश मिश्रा के अनुसार नए ले-आउट के अनुसार काम हो रहा है।

तीसरी लाइन अगले साल तक आएगी

नए स्टेशन प्रबंधक कक्ष का निर्माण प्लेटफार्म क्रमांक दो के बाद खाली पड़ी जमीन पर किया जा रहा है। प्लेटफार्म एक पर स्थित वर्तमान प्रबंधक एवं नियंत्रण कक्ष दूसरे पर शिफ्ट करने का प्रस्ताव है। बाद में पुराने प्रबंधक कक्ष को प्रतीक्षालय में बदलने का प्रस्ताव है। रामगंज मंडी से आने वाली तीसरी लाइन का काम चल रहा है। अगले साल तक तीसरी लाइन आएगी। सीटीओ छोर से नया प्रवेश द्वार बनने से सीटीओ, देवलोक कालोनी, कैंप नंबर 12, पूजाश्री नगर एवं कैलाशनगर आदि कालोनियों के नागरिकों को सुविधा हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button