ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

27 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ का उद्घाटन, 31 देशों से लोग लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सबसे बड़े दूरसंचार उद्योग कार्यक्रम ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023’ के सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। दूरसंचार विभाग ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन दूरसंचार विभाग (डीओटी) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएएल) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

 डीओटी ने कहा,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ 2023 का उद्घाटन करेंगे। इस वर्ष इस कार्यक्रम में 1,00,000 से अधिक प्रतिभागियों, 1,300 से अधिक प्रतिनिधियों, 400 से अधिक वक्ताओं, 225 से अधिक प्रदर्शकों और 400 स्टार्टअप के शामिल होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर 31 देशों से लोग इसमें हिस्सा लेंगे।

इसके अलावा, इस वर्ष ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ में एक स्टार्टअप कार्यक्रम ‘एस्पायर’ पेश किया जाएगा। इसके तहत दूरसंचार और अन्य डिजिटल मंच में युवा निवेशकों तथा उद्योग प्रतिनिधियों के बीच उद्यमिता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button