ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

इंदौर में झूले में करंट लगने से छात्रा की मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

इंदौर।: जिले के  एरोड्रम क्षेत्र के बिजासन टेकरी पर नवरात्रि में हर साल की तरह इस साल भी प्रशासन द्वारा मेले का आयोजन किया जा रहा है। वहीं एक हादसे में दसवीं कक्षा की एक छात्रा की झूले में करंट लगने से मौत हो गई है। बता दें कि जहां हातोद निवासी पवन अपने परिवार के साथ बिजासन टेकरी पर मां के दरबार में दर्शन करने के बाद मेला घूमने गए थे। उसी दौरान 10वीं की छात्रा के साथ उसके भाई झूला झूल रहे थे और झूले से उतरने के दौरान खुले करंट के वायर नीचे बिछे हुए थे इसी के कारण भाई नयन और बहन कनक को करंट लग गया जिसमें 14 साल की कनक की मौत हो गई और छोटे भाई नयन की जान बच गई।

करंट लगने के दौरान कनक को बचाते समय उसके पिता पवन को भी करंट लग गया था।  गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। वहीं एरोड्रम पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि झूला रुकते ही कनक नीचे उतरी उसने चप्पल नहीं पहनी थी। झूले के प्लेटफार्म पर उसे करंट का झटका लगा वह मदद के लिए चिल्लाई तो उसके भाई नयन ने उसे पकड़ा उसे भी करंट का झटका लगा तो पिता पवन को लगा की बेटी का हाथ झूले में फंस गया है उन्होंने नयन को हाथ लगाया तो उन्हें भी बिजली का झटका लग गया।

दसवीं क्लास में पढ़ती थी छात्रा

परिजनों ने छात्रा को होश में लाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठी उसको अस्पताल भी लेकर गए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी डॉक्टर ने छात्रा को देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button