ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
लाइफ स्टाइल

दर्द,सूजन,गठिया के लक्षण से मिलेगा छुटकारा, लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

रूमेटॉइड अर्थराइटिस एक ऐसी ऑटोइम्यून डिसीज है जो अब बहुत कॉमन हो गई है। हालांकि, एक्टिव लाइफस्टाइल और हेल्दी डायट गठिया में दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। एक्सरसाइज गठिया मैनेज करने का एक पार्ट है, हालांकि इसे रोजाना करना चाहिए। इसी के साथ लाइफस्टाइल में दूसरे बदलाव भी हैं जो गठिया के साथ बेहतर तरीके से जीने में मदद कर सकते हैं।
वजन कम करें- ज्यादा वजन वाला शरीर पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस के लिए सबसे आम जोखिम का कारण बनता है। इस दौरान शरीर के वजन का लगभग तीन गुना दबावघुटनों पर आता है। वजन घटाने से शुरुआती गठिया को रोका जा सकता है, इसी के साथ उन लोगों में दर्द से राहत भी मिल सकती है जो पहले से ही इससे पीड़ित हैं।
शारीरिक एक्टिविटी में करें चेंज- जिन लोगों को घुटने में दर्द होता है, उन्हें जॉगिंग, स्क्वाटिंग, स्किपिंग, फर्श पर बैठने जैसी इम्पैक्ट लोडिंग एक्टिविटी से बचना चाहिए। केवल वेस्टर्न कमोड का इस्तेमाल करना चाहिए। यह जोड़ों के डैमेज को आगे बढ़ाने और दर्द को कम करने में मदद करेगा।
रोजाना एक्सरसाइज- मजबूत मांसपेशियां जोड़ों और जोड़ों की मूवमेंट को स्थिर करती हैं और जोड़ों की सतह के पोषण के लिए भी अच्छी होती हैं, इसलिए रोजाना एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है।
विटामिन की खुराक- विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाता है और विटामिन बी12 मांसपेशियों और नसों के लिए जरूरी है। लंबे समय तक विटामिन की कमी से कार्टिलेज को जल्दी नुकसान हो सकता है जिससे गठिया हो सकता है।
योग- योग तनाव को नियंत्रित करने और मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में मदद करता है। रोजाना योग करने से दर्द कम हो जाता है जिससे पेन किलर की जरूरत कम हो जाती है।

Related Articles

Back to top button