ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

दिग्विजय ने हाथ जोड़कर की नाराज कांग्रेसियों से अपील, कमलनाथ पर लांछन मत लगाओ, सब मुझसे बात करो.. टिकट वितरण में गलती भी स्वीकारी!

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने टिकट वितरण पर कांग्रेस नेताओं की नाराजगी पर बड़ा बयान दिया है। टिकट बंटने के बाद से नाराज चल रहे नेताओं से दिग्विजय सिंह ने अपील करते हुए कहा है, कि मेरी सभी नेताओं से अपील है, कमलनाथ पर लांछन मत लगाओ, जिसे बात करनी है मुझसे बात करो।

प्रेस कांफ्रेंस में दिग्विजय सिंह ने कहा कि सत्य की विजय हो असत्य का नाश हो। जिसका पालन कभी बीजेपी ने नहीं किया। 1985 में मैं पहली बार प्रदेश अध्यक्ष बना। सबसे खराब काम उम्मीदवार चयन करना ही होता है। क्योंकि जो भी उम्मीदवारी बताता है वो कहता है की मैं 25 हजार से कम वोटों से नहीं जीतूंगा। 4 हजार दावेदार थे, उनमें से हम 229 को ही चुन सकते हैं। हम सभी को टिकट नहीं दे सकते। उम्मीदवारों का नाराज होना स्वाभाविक है। अब तक के मेरे करियर में सबसे पारदर्शी तरीके से चयन किया गया है।

दिग्विजय ने आगे कहा कि चार अलग तरह की कंपनियों ने टिकट वितरण के लिए सर्वे किया है। करीब 90% टिकट सर्वे के आधार पर ही दिया गया है। इस दौरान दिग्गी ने ये भी माना की टिकट वितरण में थोड़ी गड़बड़ी हुई है। नाराज कार्यकर्ताओं से दिग्गी ने कहा कि भरोसा रखिए। सारे मतभेद भुलाकर मिलकर काम करिए, और कांग्रेस की सरकार बनाइए। जिसे टिकट मिला उसके लिए काम करिए। जो भी नाराज है उनसे बात करेंगे। दिग्विजय ने आगे कहा कि मुझे और सुरजेवाला को नाराज नेताओं को समझाने की जिम्मेदारी दी गई है। हम कमलनाथ पर प्रेशर नहीं डालने चाहते।

Related Articles

Back to top button