ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

एमजी रोड पर लगेगी कला प्रदर्शनी, श्रीविद्याधाम में 108 दीपों से होगी महाआरती

इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम 23 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। इसमें शक्ति की उपासना के पर्व नवरात्र का समापन होगा। इस मौके पर यज्ञ अनुष्ठान भी देवी मंदिरों में होंगे और गरबों की धूम भी शहर में रहेगी। इसके साथ ही चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

– रामचरित मानस का सामूहिक पाठ रामद्वारा छत्रीबाग में सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक किया जाएगा। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज के प्रवचन भी होंगे।

– अगर आप कला के शौकीन हैं तो और सुंदर कलाकृतियां देखना, उनके बारे में जानना चाहते हैं तो आज सुबह 11 बजे बाद कैनरीज आर्ट गैलरी एमजी रोड पहुंच जाएं। यहां सूर्या स्टूडियो द्वारा कला प्रदर्शनी लगाई जा रही है जिसका आनंद भी आप भी ले सकते हैं।

– मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर सुबह 11 बजे श्रीराम दरबार मंदिर में नवाह्न पारायण पाठ किया जाएगा। गीता भवन परिसर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में भी दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ पूजन भी होगा।

– एरोड्रम रोड स्थित श्रीविद्याधाम पर सुबह यज्ञशाला में तर्पण मार्जन एवं शाम 4 बजे महायज्ञ की पूर्णाहूति होगी। संध्या को कन्या एवं सौभाग्यवती पूजन होगा। नवरात्र में प्रतिदिन रात में 108 दीपों से महाआरती की गई जा रही है। 24 अक्टूबर को शाम 5 से 6 के बीच शमी पूजन किया जाएगा।

– अन्नपूर्णा मंदिर पर आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि के सान्निध्य में चल रहे शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इसके साथ ही शाम 7 बजे मंदिर पर महाआरती होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

– नृत्य का आनंद यदि आप लेना चाहते हैं लेकिन गरबा देखने जाने की इच्छा नहीं है तो रात 8 बजे तक नौलखा स्थित बंगाली क्लब पहुंचकर अपना स्थान सुनिश्चित कर लें क्योंकि यहां रिदम डिवाइन ग्रुप द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।

– नवरात्र के इन आठ दिनों में अगर आप शहर के ऐतिहासिक मंदिरों में दर्शन करने नहीं गए, बच्चों को वहां लगे मेले का आनंद दिलाने नहीं ले जा पाए तो नवमी के दिन आपके पास एक अवसर और है। बिजासन मंदिर पर लगे मेले में होकर आएं, बच्चों को नवश्रृंगरित अन्नपूर्णा मंदिर की खूबसूरती दिखाएं और हरसिद्धि व दुर्गा माता मंदिर के इतिहास से रूबरू कराएं।

Related Articles

Back to top button