ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

बड़ी संख्या में भक्तों ने किया मनमोहक गरबा

आगर मालवा: वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश जिला इकाई आगर मालवा के तत्वावधान में रविवार रात नगर के एक निजी गार्डन में निशुल्क डांडिया रास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में न सिर्फ वैश्य समाजजन बल्कि अन्य समाज के पुरुष महिलाओं ने भाग लिया और डीजे की धुन पर मनमोहक गरबों की प्रस्तुति दी।आगर नगर की सुख, शांति, समृद्धि और सुरक्षा के भाव से माताजी को प्रसन्न करने के लिए एक दिवसीय गरबो का आयोजन किया गया। गरबों की शुरुआत मे माता रानी की पूजा अर्चना की गई। जिला अध्यक्ष अशोक नाहर एवं जिला प्रभारी प्रदीप अग्रवाल, महिला इकाई की जिलाध्यक्ष सुषमा कुंछल, नगर अध्यक्ष संजय गोयल बंटी ने माता जी की पूजा अर्चना की।आयोजन का संचालन ललित राजावत बड़ौद ने किया। वैश्य समाज के घटक समाज से जैन समाज अध्यक्ष विनोद जैन, माहेश्वरी समाज आगर के अध्यक्ष रामप्रसाद अटल को सम्मानित किया गया। राजेश मेठी ने प्रदेश मंत्री डॉ. पंकज अटल का विशेष सम्मान किया।गरबों के माध्यम से भक्ति को लेकर सभी का उत्साह एवं लगन इतना अधिक था, कि डग राजस्थान बड़ोद आदी स्थान से भी समाजजन आगर आकर यहां पर देर रात तक माता रानी की आराधना करते रहे। अन्त मे आभार सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक प्रवीण मूंदड़ा ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button