ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

माता बसैया थाना क्षेत्र में चल रहा अबैध शराब का कारोबार विडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

मुरैना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लेकर कुछ पत्रकार नगर पुलिस अधीक्षक सीएसपी के ऑफिस गए और उन्हें यह वीडियो दिखाई। नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह द्वारा माता बसैया थाना प्रभारी के.के सिंह से इस बारे में पहले चर्चा की गई है फिर पत्रकारों को बताया जाता है कि यह जो वीडियो वायरल हो रहा है यह काफी पुराना है लेकिन इसके ठीक 1 घंटे बाद पुलिस दलबल के संग दबिश देने निकल पड़े और और करीब 8 बजे माता बसैया थाना प्रभारी के क्वार्टर के पीछे स्थित ग्राम में शिव सिंह कुशवाहा के घर पर आबकारी बल एवं पुलिस द्वारा दबिश दी गई और 01आरोपी को किया गिरफ्तार किया गया है दबिश के दौरान शिव सिंह कुशवाह के घर से 9 पाव देसी मदिरा मसाला, 17 पाव देसी मदिरा प्लेन एवं 11 वियर बरामद हुए। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 3,600 रुपए है। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है अब सवाल यह उठता है कि आखिर पुलिस क्यों झूठ बोल रही है? क्या वह अपने थाना प्रभारी को बचाने की कोशिश में लगे हैं। बता दें कि नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्रकारों को गुमराह किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो काफी पुराना है। वहीं, दूसरी तरफ सवाल यह भी उठता है मजबूत मुखबिर तंत्र और काफी ज्यादा दलबल होने के बावजूद भी पुलिस पीछे है। यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाता है पहले भी विवादों में रह चुके हैं थाना प्रभारी


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button