ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

गरीबों के मिल रही सुविधा, फिजियोथेरेपी और सिलाई-कढ़ाई की दी गई जानकारी

बहराइच: बहराइच में सामाजिक कार्य कर रही अग्रवाल सभा ने गरीबों के लिए 50 रू में इलाज, फिजियोथेरेपी और सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण की आज से शुरू कर दी है। शहर के गुल्लाबीर मन्दिर के सामने अग्रवाल भवन में डॉक्टर अनिल केडिया और रीना केडिया ने मरीजों का परीक्षण कर उनको परामर्श के साथ 5 दिन की दवा मात्र 50 रू में उपलब्ध कराई। पहले दिन शुरू हुए इस केन्द्र पर 50 से अधिक मरीज पहुंचे।अग्रसेन परिसर में बने भवन में मारवाड़ी युवा मंच के रजत मलानी की देखरेख में फिजियोथेरेपी की भी व्यवस्था की गई है। जो पूरे महीने निर्बाध रूप से चलेगी। इसके लिए 50/₹ शुक्ल प्रति दिन मरीजों को देना होगा। गरीब महिलाओं के रोजगार के लिए अग्रवाल महिला संघ की ज्योति बन्सल की देख-रेख में प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। जिसके लिए महिलाओं को मात्र सौ रू देना होगा।महिलाएं जाकर अपना इलाज करा रही हैं।कम पैसों में मिलेगी पुरी सुविधा​​​​​​​इसी सौ रू में उन्हें चार सप्ताह धागा, कपड़े, सूई जो कुछ भी आवश्यकता होगी, वह उपलब्ध कराया जाएगा। इतना ही नहीं यहां पर डॉ. लाल लैब का भी एक काउण्टर है। जहां काफी कम दर में खून की विभिन्न जांच की जाएंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल सभा के महामंत्री अमित अग्रवाल के साथ-साथ गौरीशंकर भणीरामका, प्रेम जालान, शीतल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, नितिन बन्सल, ज्योति बंसल, सुमन गोयल, सोनू, नेहा, श्वेता, स्नेहा डालमिया, ईशा केडिया, आशीष कंसल, अम्बर अग्रवाल, उमेश गोयल, निकुंज केडिया आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button