ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख के स्मैक के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार

यूपी प्रयागराज से चार पहिया वाहन में 60 लाख रुपए की स्मैक (हेरोइन) लेकर सिंगरौली में बिक्री करने के लिए आ रहे तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार है। बीजापुर के रास्ते तस्करों ने जिले में प्रवेश किया है। जहां रेण नदी ओरगाई पुल पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। वाहन की तलाशी लेने पर तस्करों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपए नकदी बरामद हुआ और उनके मोबाइल फोन सहित तौल करने वाली छोटी मशीन को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि सूचना मिली कि उत्तरप्रदेश प्रयागराज से होकर ओबरा डाला होते हुए बीजापुर के रास्ते तस्कर जिले में आने वाले हैं। सूचना पर कोतवाली टीआई सुधेश तिवारी सहित पुलिस टीम ने ओरगाई पुल के दोनों छोर पर घेराबंदी कर लिया। तड़के सुबह करीब चार बजे चार पहिया वाहन पुल के समीप पहुंचने लगा तो पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर लिया।

जहां मौके से आरोपी आदित्य रंजन, संदीप शर्मा , दिलीप पाण्डेय को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि वाहन चालक राजवीर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। वाहन में तलाशी ली गई तो 60 लाख रुपए की 500 ग्राम स्मैक व डेढ़ लाख रुपए नकदी बरामद हुआ है। साथ ही चार पहिया वाहन सहित तस्करों के मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Related Articles

Back to top button