ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

भोपाल से रीवा व दतिया का जुड़ेगा हवाई कनेक्‍शन, छोटा विमान चलाने की तैयारी

भोपाल। वर्ष 2023 में भोपाल से रीवा एवं दतिया तक सीधी उड़ान शुरू हो सकती है। भारत सरकार ने हाल ही में रीजनल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना शुरू की है। इसी के तहत दोनों शहरों को भोपाल से जोड़ने का प्रस्ताव है। एयरपोर्ट अथारिटी ने इन उड़ानों के संचालन के लिए फ्लायबिग को अधिकृत किया है। कंपनी अगले छह माह के अंदर उड़ानें शुरू करेगी। इसके लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भी स्वीकृति दे दी है। रीवा में नया एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव है। माना जा रहा है कि अगले छह माह में यहां रन-वे विस्तार हो जाएगा। इसके बाद विमानों की आवाजाही हो सकेगी। इसी उद्देश्य से एयरपोर्ट अथारिटी के मुख्यालय ने कंपनी को उड़ानें प्रारंभ करने के लिए 180 दिन का समय दिया है। इस रूट पर 19 सीटों वाला विमान चलाया जाएगा।

पुराना अनुभव अच्छा नहीं रहा

भोपाल से छोटे शहरों तक उड़ानें लंबे समय तक कभी नहीं चल पाईं। पांच साल पहले वेंचुरा एयर टैक्सी ने भोपाल को रीवा, सतना से जोड़ा था लेकिन कंपनी को उम्मीद के अनुरूप यात्री नहीं मिले। हाल ही में रीजनल कनेक्टिविटी अभियान के तहत एलायंस एयर ने जबलपुर, ग्वालियर एवं बिलासपुर की उड़ान शुरू की, लेकिन तीन माह बाद ही बंद हो गई। फ्लायबिग की अहमदाबाद एवं हैदराबाद उड़ान भी बंद हो चुकी है।

इन्होने कहा 

भोपाल से रीवा एवं दतिया के लिए उड़ान 4.2 योजना के तहत छोटा एयरक्राफ्ट चलाया जाएगा। कंपनी से अनुबंध हो गया है। इस योजना के तहत किराया ढाई से साढ़े तीन हजार होता है, इसलिए उड़ानों को अपेक्षित यात्री मिलने की संभावना है।

– रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर

Related Articles

Back to top button