ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

सास की धमकी से परेशान नगर निगम के कर्मचारी ने लगा ली फांसी

इंदौर। नगर निगम के कर्मचारी मनीष कल्याणे ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मनीष का पत्नी से विवाद चल रहा था। सास ने उसे धमकाया था कि प्राइवेट पार्ट काट दूंगी। आरोप है कि धमकी से दुखी होकर फांसी लगाई है।

खजराना थाना पुलिस के मुताबिक, 29 वर्षीय मनीष मूलत: नागदा का रहने वाला था। वह खजराना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। उसका पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।

अवसाद में रहने लगा था कर्मचारी

मामा हरकचंद के मुताबिक, पत्नी के जाने के आठ दिन बाद ही मनीष उसे समझाने गया। सास टम्मो ने विवाद कर अपशब्दों का प्रयोग किया और कहा कि प्राइवेट पार्ट काट दूंगी। इसके बाद मनीष अवसाद में रहने लगा।

मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपित झपट्टा मारकर राहगीर से मोबाइल फोन लूट लेते थे। आरोपितों ने चार थाना क्षेत्रों में लूट करना स्वीकार लिया है। विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित मेघदूत गार्डन के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने नीरज पांडे से फोन लूटा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले और क्राइम ब्रांच को घटना बताई।

कई थाना क्षेत्रों की लूट

डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, टीम ने गुरुवार रात दो आरोपित आशीष सिंह और पंकज उर्फ गोलू को पकड़ लिया। आरोपितों ने नीरज को लूटना स्वीकारा। साथ में बताया कि तुकोगंज और बाणगंगा थाना क्षेत्र में घटना कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button