ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

लोकायुक्त टीम ने नगरनिगम के कर संग्राहक व उसके सहायक को को दो हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

ग्वालियर। लोकायुक्त टीम ग्वालियर ने नगरनिगम के क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 3 लूटपुरा के कर संग्रहाक और उसके सहायक को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। दोनों कर्मचारी एक बुजुर्ग से मकान के नामांतरण के लिए दो हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त टीम ने कर संक्राहक की शर्ट से दो हजार रुपए की राशि बरामद की है। लोकायुक्त टीम मौके पर कार्रवाई कर रही है। घटनाक्रम के मुताबिक दीनदयाल नगर निवासी भगवानदास पुत्र हीरालाल पंत उम्र 71 साल को अपने मकान का नामांतरण कराना था। इसके लिए वे नगरनिगम के क्षेत्रीय कार्यालय में अपने दस्तावेज लेकर लगातार चक्कर लगा रहे थे। लेकिन वहां के कर संग्रहाक गोपाल सक्सेना व सहायक रोहित कुमार उसके काम को नहीं कर रहे थे। जब उन्होंने नामांतरण न होने का जवाब मांगा तो दोनों कर्मचारियों ने उससे दो हजार रुपए मांगे तभी नामांतरण की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा। इसके बाद भगवानदास ने लोकायुक्त टीम से संपर्क किया। लोकायुक्त टीम ने शिकायत को वेरीफाई करने के बाद शुक्रवार को भगवानदास को रुपए लेकर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में भेजा। भगवानदास ने तय हुए 2 हजार रुपए कर संग्रहाक गोपाल सक्सेना व सहायक रोहित कुमार को दिए। गोपालदास ने रुपए लेकर उन्हें अपनी शर्ट की जेब में रख लिया। साथ ही काम होने का भरोसा दिया। थोड़ी ही देर में पीछे से लोकायुक्त की टीम पहुंच गई। टीम ने गोपाल सक्सेना को पकड़ लिया और उसकी जेब से वे रुपए बरामद कर लिए जो भगवानदास ने उन्हें दिए थे। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने कागजी कार्रवाई की औपचारिकता पूरी की। लोकायुक्त ने दोनों कर्मचारियाें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button