ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

तमिलनाडु के शिवकाशी की दो पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट 9 महिलाओं समेत 11 की मौत ।

शिवकाशी. तमिलनाडु के शिवकाशी में दो पटाखा इकाइयों में भयंकर विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. मरने में सबसे अधिक 9 महिलाएं भी शामिल हैं. इस विस्फोट में दो लोग घायल भी हो गए हैं. सैंपल टेस्टिंग के दौरान शिवकाशी में यह विस्फोट हुआ जहां पटाखों और माचिसों के कारखाने है. शिवकाशी पुलिस ने कहा कि पटाखा और माचिस यूनिट्स के पास वैध लाइसेंस की जांच चल रही थी. पुलिस यह जांच कर रही थी कि किसके पास वैध लाइसेंस है और किसके पास नहीं है. दरअसल, दीपावली नजदीक आते ही पूरे देश में पटाखों की मांग बढ़ जाती है. शिवकाशी पूरे देश में पटाखों के लिए सबसे प्रसिद्ध जगह है. तमिलनाडु की फैक्ट्रियों में पटाखों का उत्पादन इन दिनों बढ़ गया है. मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मौतों पर शोक व्यक्त किया है. स्टालिन ने पीडि़तों के परिवारों के लिए 3-3 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. वहीं तमिलनाडु के अरियालुर जिले में बीते 9 अक्टूबर को भी एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से दस लोगों की मौत हो गई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button