ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
राजस्थान

राजस्थानः कांग्रेस विधायक ने पैरों से उछाली बुजुर्ग फरियादी की पगड़ी, Video हुआ वायरल, भाजपा ने साधा निशाना

राजस्थान में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में हल्की सर्दियों के बीच सियासत का पारा चढ़ गया है। टिकटों के बंटवारे के बीच विधायक और मंत्री तक चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। नेता हों या उनके कार्यकर्ता सभी वोट बंटोरने में भरसक प्रयास में जुटे हैं। इसी चुनावी मौसम में कांग्रेस के एक विधायक का वीडियो वायरल हुआ है। विधायक का नाम राजेंद्र बिधुड़ी है। चित्तौड़गढ़ के बेंगू से विधायक बिधूड़ी इस वीडियो में एक शख्स की पगड़ी को ठोकर मारते नजर आ रहे हैं। पीड़ित शख्स विधायक के समाज का ही एक फरियादी बताया जा रहा है, जिसकी विनती सुनने के बजाय नेताजी ने उसे बेइज्जत कर जमकर धमकाया। उसकी पगड़ी को ठोकर मारते हुए दूर उछालते नजर आ रहे हैं।

विधायक का वीडियो 2 साल पुराना बताया जा रहा
राजस्थान में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी कथित तौर पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की पगड़ी को लात मारते और उछालते नजर आ रहे हैं। विधायक ने कहा कि यह संपादित वीडियो है और दो साल पुराना है, जिसे उनके राजनीतिक विरोधियों ने चुनाव के दौरान बदनाम करने के लिए वायरल किया है। उन्होंने कहा कि वह वीडियो वायरल करने वाले शख्स के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर करेंगे। भाजपा नेताओं ने वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि यह कांग्रेस का “चरित्र और चेहरा”है। वायरल वीडियो में विधायक अपनी शिकायत लेकर आए एक बुजुर्ग की पगड़ी पर लात मारते दिख रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ से लोकसभा सदस्य सी पी जोशी ने कहा कि इस घटना का वीडियो भले ही पुराना हो लेकिन यही कांग्रेस का चाल-चरित्र और चेहरा है। जोशी ने कहा कि राजस्थान में पगड़ी को आन-बान और शान का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा, ”एक जन प्रतिनिधि द्वारा पगड़ी को लात मारना निंदनीय है।” उन्होंने कहा एक तरफ कांग्रेस जन सम्मान जय राजस्थान का नारा देती है, वहीं दूसरी तरफ उनके विधायक शिकायतकर्ता की पगड़ी पर लात मारकर उसका अपमान करते हैं। उन्होंने कहा यह सिर्फ एक उदाहरण है, पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस ने किसानों, युवाओं और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों को अपमानित करने का काम किया है।”

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ‘‘राजस्थान में पगड़ी को आन-बान-शान और सम्मान माना जाता है। यह हमारी संस्कृति और परंपरा है, जिससे हर प्रदेशवासी जुड़ा है। बुजुर्ग का वीडियो भले ही पुराना हो पर ऐसा अमानवीय व्यवहार अक्षम्य है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।” उन्होंने कहा, ‘‘यह वीडियो जनता के सम्मान के प्रति कांग्रेस की मानसिकता और राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ की असलियत को दर्शाता है। जनता इस अपमान का बदला आने वाले चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के जरिए जरूर लेगी।

Related Articles

Back to top button