ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

रात में घूमने निकले दोस्तों की गाड़ी बिजली के खंभे से टकराई, नाबालिग की मौत, दो घायल

इंदौर। संयोगितागंज थाना क्षेत्र में चिड़ियाघर के सामने रविवार रात दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गया। इसमें नाबालिग की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, मोंटी पुत्र रमेश (16) की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं शक्ति और अनिल घायल हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। ये तीनों रात में घूमने के लिए निकले थे, तभी यह हादसा हो गया।

हादसे में एमबीए के छात्र की मौत

इधर, खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया में दोस्त के साथ दोपहिया वाहन से घूमने निकले एक छात्र की सड़क हादसे में रविवार को मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अक्षत पुत्र विवेक (21) निवासी राजेंद्र नगर की मौत हुई है। वहीं दोस्त हर्षित घायल हुआ है। दोनों घूमने के लिए आए थे। अक्षत एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। घटना को लेकर यह बात भी सामने आ रही है कि डिवाइडर से वाहन टकराने से यह हादसा हुआ है।

Related Articles

Back to top button