ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी तो 11वीं-12वीं के छात्रों को मिलेंगे 1500 रुपये महीना : प्रियंका गांधी

मंडला. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि एमपी में कांग्रेस सरकार आने पर 11वीं व 12 वीं के छात्र-छात्राओं को 1500 रुपए प्रतिमाह दिया जायेगा. नवमी-दसवीं के अध्ययनरत बच्चों को 1000 रुपए मिलेंगे. मध्य प्रदेश के मंडला में आमसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि एमपी में डेढ़ लाख महिलाएं और बच्चियां गायब हो गई हैं, यहां सबसे ज्यादा अत्याचार है. जय जोहार जय सेवा जय रानी दुर्गावती हर हर नर्मदे, इन उद्बोधन के साथ अपना उद्बोधन शुरू किया. प्रियंका गांधी ने कहा कि जल जंगल जमीन के आप अधिकारी हैं. यह अधिकार आपको मिलना चाहिए. उनके अधिकारी हमारे आदिवासी भाई बहन हैं. हमारी संस्कृति का विकास कैसे होगा? हमारी संस्कृति आगे कैसे बढ़ेगी? हमारी संस्कृति की सुरक्षा कैसे की जाएगी? यह आपको सोचना है. मैं आपसे वोट नहीं आपकी जागरूकता मांगती हूं जिस दिन आप लोग जागरुक हो जाएंगे आप सही गलत का सही निर्णय कर पाएंगे प्रियंका गांधी ने सभा से ये घोषणा की - बच्चों की पहली से 12वीं तक की शिक्षा नि:शुल्क होगी. योजना का नाम है पढ़ो और पढ़ाओ योजना. - कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को प्रति माह 500 रुपए. - नवी से दसवीं तक प्रतिमाह 1000 रुपए. - दसवीं से 12वीं कक्षा के बच्चों को प्रतिमाह 1500 रुपए प्रति माह मिलेंगे, पढ़ो पढ़ाओ योजना में. - 100 यूनिट बिजली माफ होगी. - 200 बिजली यूनिट हाफ होगी होगी. - 500 रुपए में रसोई सिलेंडर मिलेगा. - पुरानी पेंशन लागू होगी. - जातीय जनगणना की जाएगी, ताकि आगे आपको जाकर न्याय मिले वह मध्य प्रदेश में करेंगे. - जहां 50 प्रतिशत से अधिक आदिवासी आबादी है वहां छठी अनुसूची डाली जाएगी. - अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खाली पड़े खाली पड़े बैकलॉग पदों को तत्काल भरा जाएगा. - शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में बनने वाले प्रधानमंत्री आवास के लिए राशि समान की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button