ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

पत्रकारिता की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार, 5 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र से रविवार को नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले 5 युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 सौ नग नशीली सिरप और 12 हजार नग नशीला कैप्सूल बरामद किया गया। जब्त दवाओं की कीमत करीब 4 लाख 57 हजार छह सौ रुपये आंकी गयी है।
नगर पुलिस अधीक्षक हेम सागर सिदार ने बताया कि मुखबिर से बोधघाट पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ युवकों के द्वारा नयामुंडा इलाके से नशीली कैप्सूल और सिरप के कारोबार का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद थाना प्रभारी बोधघाट लालजी सिन्हा एवं थाना प्रभारी परपा धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में टीम को रवाना किया गया। टीम के द्वारा नयामुण्डा दास गली में 5 युवकों को पकड़ा गया। उन्होंने अपना नाम तक्षक माने, सम्यक नाहटा, दद्दू हरीश सोनी, विवेक शर्मा काके, रीतेश सिंह रिंकु बताया। ये सभी जगदलपुर के है।
नशीली दवाओं के मामले में बस्तर पुलिस की अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को कुछ परेशानियां भी उठानी पड़ीं। दरअसल नशीला कारोबार चलाने वाला मुख्य सरगना पत्रकारिता की आड़ में इस कारोबार का संचालन कर रहा था। सरगना पत्रकार बनकर पुलिस अफसरों के आस-पास रहने की कोशिश करता था।

Related Articles

Back to top button