ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

भक्तों से मिलने नगर भ्रमण पर निकले भगवान रणजीत हनुमान, जयकारों से गूंज उठा शहर

इंदौर: शहर के प्राचीनतम रणजीत हनुमान मंदिर पर चार दिनी रणजीत महोत्सव का आयोजन किया गया। हनुमान अष्टमी के मौके पर आयोजित महोत्सव में 4 दिनों तक अलग-अलग आयोजन किए गए। वहीं हनुमान अष्टमी के मौके पर आज सुबह भगवान रणजीत अपने भक्तों से मिलने के लिए प्रभात फेरी के रूप में नगर भ्रमण पर निकले।

भगवान रणजीत आज प्रभात फेरी के रूप में भ्रमण करते हुए भक्तों से मिलने के लिए निकली प्रभात फेरी सुबह 5:00 बजे मंदिर से शुरू हुई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पर पहुंची। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह भक्तों द्वारा प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आला अधिकारी भी शामिल हुए। प्रभात फेरी में लाखों की संख्या में भक्त शामिल हुए। वहीं विशेष तौर पर भगवान रणजीत के रथ को सजाया गया था। इस रथ को यात्रा मार्ग पर खींचने के लिए 251 लोगों की एक विशेष टोली निर्धारित की गई थी जो एक जैसी वेशभूषा में भगवान रणजीत करत आगे बढ़ा रही थी

भगवान रणजीत की प्रभात फेरी में भक्तों का जनसैलाब नजर आया। जानकारों के अनुसार करीब 136 वर्ष से भगवान रणजीत प्रभात फेरी के रूप में भक्तों से मिलने के लिए हनुमान अष्टमी पर नगर भ्रमण करते हैं। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह भक्तों द्वारा प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया जाता है। भाव भक्ति से भरपूर इस यात्रा में वक्त उल्लासित नजर आए। जय रणजीत जय श्रीराम के नारे लगाते रहे।

Related Articles

Back to top button