ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए बैठक, नेता प्रतिपक्ष ने जताई आपत्ति

भोपाल। राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने सोमवार को चयन समिति की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में यह बैठक सुबह नौ बजे होगी। इसकी सूचना रविवार को देर शाम नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह के कार्यालय को दी गई। इस पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि कम से कम तीन दिन पहले सूचना दी जानी चाहिए। यदि मनमानी नियुक्ति की जाती है तो न्यायालय की शरण लूंगा।

सूचना आयुक्त के 10 पद स्वीकृत

इसी साल जुलाई में सूचना आयुक्त अरुण कुमार पांडेय का कार्यकाल पूरा होने के बाद आयोग में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एके शुक्ला के अलावा दो सूचना आयुक्त विजय मनोहर तिवारी और राहुल सिंह हैं। सूचना आयुक्त के 10 पद स्वीकृत हैं लेकिन सात से अधिक कभी नहीं भरे गए। तीन सूचना आयुक्त नियुक्त किए जा सकते हैं। इसके लिए चयन समिति की बैठक बुलाई है। इसमें नेता प्रतिपक्ष के अलावा जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को मुख्यमंत्री की ओर से नामांकित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार द्वारा सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा, जिस पर सहमति के आधार पर निर्णय होगा।

नेता प्रतिपक्ष ने बैठक के समय पर किया विरोध

सरकार विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले नियुक्ति करना चाहती है इसलिए आनन-फानन में बैठक बुलाई गई है। उधर, नेता प्रतिपक्ष कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि सामान्य प्रशासन और मुख्यमंत्री कार्यालय से बैठक की सूचना प्राप्त हुई है लेकिन कोई एजेंडा नहीं दिया गया। बैठक सुबह नौ बजे बुलाई गई है। ऐसे में भिंड के लहार से भोपाल आ पाना संभव नहीं है।

Related Articles

Back to top button