ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

आतंकी हमले के बाद हमास के ठिकानों पर इजराइली वायु सेना का हमला, जंग छिड़ने की आशंका, भारत ने जारी की एडवाइजरी

यरूशलेम। आतंकी संगठन हमास के हमले के बाद इजराइल बौखला गया है और उसके दर्जनों लड़ाकू विमानों ने हमास के ठिकानों पर बमबारी शुरू कर दी है। इजरायली वायुसेना के मुताबिक, इजरायली वायुसेना के दर्जनों लड़ाकू विमान अब गाजा पट्टी में कई स्थानों पर आतंकवादी संगठन हमास के ठिकानों पर हमला कर रहे हैं। इससे पहले शनिवार को हमास के आतंकियों ने इजरायल के कई शहरों पर रॉकेट से हमला किया है, जिसमें एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई है और करीब 15 लोग घायल हो गए है।

इजराइल की बचाव सेवा की ओर से जानकारी दी गई है कि जिस महिला की हत्या की गई, वह 60 वर्ष की थी। साथ ही 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इन आतंकी हमलों की बीच भारत ने भी इजराइल में भारतीय नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी की है और सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए कहा है।

हवाई उड़ानों को रोका

इजराइल में आतंकी हमलों को देखते हुए हवाई उड़ानों को अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है। इजराइल के हवाई अड्डा प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि दक्षिणी और मध्य इजराइल में कई हवाई अड्डे अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। वहीं तेल अवीव में बेन गुरियन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का संचालन जारी रहेगा

कई इमारतों में आग लगी

समाचार एजेंसी रायटर्स ने जानकारी दी है कि दक्षिण इजरायली शहर अश्क लोन में कई इमारतों के पास आग लग गई है और घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठ रहा है। यहां सड़कों पर गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही है।

हमास ने ली जिम्मेदारी

इजराइल के कई शहरों पर हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन हमास ने ली है। हमास के सैन्य कमांडर मुहम्मद अल-दीफ़ ने शनिवार को एक रिकॉर्ड संदेश में इजराइल के खिलाफ एक विद्रोह का आह्वान किया।

इजराइल ने दी परिणाम भुगतने की धमकी

इजराइल ने इस आतंकी हमले को युद्ध की घोषणा बताया है। गाजा पट्टी से भारी मात्रा में रॉकेटों की बौछार के बीच इजरायल ने शनिवार सुबह युद्ध के लिए तत्परता की स्थिति की घोषणा कर दी है। इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं और कार्य योजनाओं को मंजूरी दे रहे हैं।

इजरायली सेना ने कहा है कि ‘हमास आतंकवादी समूह को बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।’ वहीं भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि “यहूदी छुट्टियों के दौरान इजराइल पर गाजा से रॉकेट और हमास आतंकवादियों की जमीनी घुसपैठ दोनों से संयुक्त हमला हो रहा है। स्थिति आसान नहीं है, लेकिन इजराइल जीतेगा।” इस दौरान इजरायल ने लोगों को घरों में रहने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button