ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

गैंगस्टर अतीक अहमद ने साबरमती जेल में रची थी उमेश पाल हत्याकांड की साजिश 

प्रयागराज । बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने सा रही है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड की साजिश गुजरात के साबरमती जेल में रची गई थी। बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद को पूरे कांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। अतीक अहमद साबरमती जेल में ही बंद है। उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने एफआईआर में भी अतीक अहमद को नामजद किया है।
प्रयागराज पुलिस अब साबरमती जेल जाकर अतीक अहमद से पूछताछ करेगी। इसके साथ ही 167 सीआरपीसी के तहत कोर्ट से रिमांड पर लेगी। जानकारी के मुताबिक पुलिस मजिस्ट्रेट से वारंट भी इश्यू कराकर अतीक अहमद को प्रयागराज भी ला सकती है। लखनऊ के रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल अपहरण कांड में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बाहुबली अतीक अहमद की जेल बदली गई थी और उसे देवरिया से गुजरात की साबरमती जेल भेज दिया गया था।
गौरतलब है कि शनिवार को विधानसभा चुनाव में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कर दिया था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे। जिसके बाद माना जा रहा है कि अतीक अहमद को यूपी वापस लाया जा सकता है, उसके खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी कर ली गई है।
फ़िलहाल उमेश पाल और उनके गनर संदीप निषाद की हत्या के मामले में पूजा पाल की तरफ से धूमनगंज थाने में अतीक अहमद, भाई अशरफ अहमद उनके तीन बेटों, पत्नी और अन्य शूटर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा द्वारा गठित क्राइम ब्रांच और एसओजी के साथ ही एसटीएफ की कुल 10 टीमें हमलावरों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। प्रयागराज के बॉर्डर पर जहां लगातार सघन चेकिंग कराई जा रही है, वहीं आस पास के जिलों में भी पुलिस की टीमें दबिश दे रही है। इस हाई प्रोफाइल डबल मर्डर केस पर सीएम ऑफिस से लेकर डीजीपी तक की नजर बनाए हुए है।
वहीं सरकार की ओर से सीएम योगी के प्रतिनिधि के तौर पर शहर पश्चिमी से विधायक और पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने परिजनों से मुलाकात की हैं। वह परिजनों से मिलकर घटना पर दु:ख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी, घटना के बाद उमेश पाल के परिजनों ने सुरक्षा की मांग की थी। जिसके चलते उनके घर के बाहर पुलिस और पीएसी का पहरा बैठा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button