ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

चुनाव से पहले 19 आइएफएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल। राज्य सरकार ने विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले भारतीय वन सेवा के 19 अधिकारियों के बुधवार को तबादले कर दिए। इसमें प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैम्पा मुख्यालय महेन्द्र सिंह धांकड़ को प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्य आयोजना बनाया है। वहीं, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना) एचयू खान को प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्पादन पदस्थ किया है।

मंत्रालय में स्थानांतरण

शहडोल संभाग के आयुक्त राजीव शर्मा का स्थानांतरण सरकार ने बुधवार को मंत्रालय में सचिव पद पर कर दिया है। उनके स्थान पर शहडोल संभाग के आयुक्त का प्रभार रीवा के संभाग आयुक्त अनिल सुचारी को दिया गया है। राजीव शर्मा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन दे चुके हैं। इसे सामान्य प्रशासन विभाग ने अनुमति के लिए आगे भी बढ़ा दिया है।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उनके आवेदन पर अगले सप्ताह तक निर्णय हो सकता है। उधर, राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी निशा बांगरे के त्यागपत्र पर भी निर्णय अगले सप्ताह हो सकता है। वे बैतूल से भोपाल तक न्याय यात्रा निकाल रही हैं। यात्रा नौ अक्टूबर को भोपाल पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button