ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सवारियों से भरा आटो पलटने से बालक सहित दो की मौत 13 घायल

 डिंडौरी। जिले के अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बिझोरी में सोमवार की दोपहर सवारियों से भरा आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में जहां तीन वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 35 वर्षीय एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में 13 लोग घायल हुए है।

डिंडौरी से अमरपुर जा रहा था आटो

जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी अमरपुर पारस यादव ने बताया कि आटो डिंडौरी से अमरपुर आ रहा था। वाहन में कुल 15 लोग सवार थे। दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास ग्राम बिझोरी में पुलिया के पास आटो पलट गया। घटना स्थल पर नीरज पिता सुनील मरकाम 3 वर्ष निवासी ग्राम अमगांव की मौत हो गई। श्वेता सरोते पति दिलीप सरोते 35 वर्ष निवासी अमगांव की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमे नौ महिला और चार पुरुष शामिल है।

जिला अस्पताल किया गया रेफर

इलाज के बाद भी स्थिति गंभीर होने पर ओमप्रकाश और मृतक बालक की मां शांति बाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल लोग ग्राम खजरी, अम गांव, खुददुरपानी, चटिया, बरसिंघा, मंडला बस स्टैंड पुरानी डिंडौरी के निवासी बताए गए है। घटना की सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्यवाही शुरू की। पुलिस घायलों के बयान भी दर्ज करने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button