ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

MP के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे गांव में बाघ के घुसने की सूचना, वन अमला अलर्ट

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पतौर रेंज के ग्राम कसेरू में एक बाघ के घुस जाने की सामने आई है। बाघ के यहां आ जाने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। हालांकि बाघ के गांव के नजदीक पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद ही वन अमला मौके पर पहुंच गया था लेकिन देर शाम तक बाघ का रेस्क्यू नहीं किया जा सका था। बाघ की जानकारी के बाद सुबह से ही पतौर रेंज अधिकारी अर्पित मैराल समेत पार्क अधिकारी और कर्मचारी बाघ की मूवमेंट पर नज़र रखे हुए हैं।

सुबह देखा गया था बाघ

बताया जाता है कि सुबह 7 बजे से ही गांव के पास बाघ दिखाई दिया था। इसके बाद बाघ गांव के अंदर आ गया था। बाघ के नजदीक होने से गांव के लोग दहशत में आ गए थे। पार्क अमला पटाखों की मदद से टाइगर को वन क्षेत्र से खदेड़ने का प्रयास कर रहा था। बाद में हाथी गश्ती दल को भी मौके पर रवाना कर दिया गया था। यहां जंगल घना होने के कारण बाघ पर लगातार नजर रख पाना भी संभव नहीं है।

यहां दिखा था बाघ

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाघ दोपहर को ग्रामीण कंधा सिंह के तालाब पर लगे बरा के पेड़ के नीचे बैठा था। बाद में स्थानीय मंगोल सिंह और बद्री सिंह के घर के पास मौजूद लैंटाना में बैठ गया था। बताया जाता है कि देर शाम 5.30 बजे तक इस लैंटाना की ओट में खामोशी से टाइगर बैठा रहा। हालांकि पार्क टीम मौके पर मौजूद थी और किसी भी तरह टाइगर को वन क्षेत्र हांकने का प्रयास में जुटी रही।

बमेरा में पिछले महीने हुई घटना

कसेरू से चार किमी पर स्थित ग्राम बमेरा में पिछले महीने एक बाघ ने कम्मा सिंह के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। बाद में उस बाघ को पकड़ लिया गया था और बहेरहा के बाड़े में डाल दिया गया था। इसके बाद घायल बाघ को मुकुंदपुर भेज दिया गया है। एक दिन पहले ही धमोखर रेंज के छयन गांव में भी एक आदिवासी सिपाही बैगा के घर में बाघ घुस गया था जिसे कुत्तों ने भोंककर भगा दिया था।

Related Articles

Back to top button