ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

जोगीपुरा में तीन मंजिला अवैध इमारत झुकी चार परिवारों को सुरक्षित बचाया आसपास के मकान भी कराए खाली

भोपाल। लक्ष्मी गल्ला मंडी के पीछे स्थित जोगीपुरा में शुक्रवार शाम तीन मंजिला इमारत झुकने से आस पड़ोस में हड़कंप मच गया। रहवासियों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नगर निगम अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने इस इमारत में रह रहे चार परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके साथ ही एहतियात के तौर पर आसपास के दो दर्जन से अधिक मकानों को भी खाली करा लिया गया।

जानकारी के अनुसार इस इमारत के निर्माण को लेकर भवन अनुज्ञा शाखा से अनुमति नहीं ली गई है। वहीं बिना पिलर व कालम के सहारे से दो मंजिला इमारत तान दी गई है। नगर निगम के जोन क्रमांक 10 में पदस्थ सहायक यंत्री आदित्य खरे ने बताया कि इस इमारत के निर्माण में लापरवाही बरती गई है। इसके भूतल का निर्माण बीते 40 वर्ष पहले किया गया था, लेकिन इसमें कालम व पिलर का इस्तेमाल नहीं किया गया। जबकि इसके ऊपर हाल में ही दो मंजिला और बना दी गई है। जिससे इसकी नींव पर क्षमता से अधिक दबाव पड़ रहा था। वर्षा की वजह से जमीन व दीवारें गीली होने से इसकी नींव एक फीट नीचे धंस गई। इससे इमारत का अगला हिस्सा नीचे की ओर झुक गया और यह बगल की एक अन्य इमारत पर जाकर टिक गई है। हादसे की संभावना को देखते हुए आसपास 50 मीटर के दायरे में स्थित मकानों को खाली कराया गया है।

दीवार में छह इंच की दरारें, एक फीट धंसी नींव

यह मकान हारुन सिद्दीकी नाम के व्यक्ति का है। अब उनकी मृत्यु हो चुकी है। जबकि उनके परिवार वाले कहीं अन्य स्थान पर रहते हैं। इस इमारत में चार परिवार किराए पर रहते थे। प्रत्यक्षर्शियों के अनुसार भवन की दीवारों में छह इंच की दरारें पड़ गई हैं। जिससे यह दो हिस्सों में बंट गया है। वहीं नींव भी एक फीट नीचे जमीन में धंस गई है।

इमारत गिरी तो आधा दर्जन मकानों को होगी क्षति

जोगीपुरा जिस स्थान पर यह इमारत है, वह काफी भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। उससे लगी हुई आधा दर्जन से अधिक इमारतें हैं। यदि यह गिरती है, तो आसपास के घरों को भी क्षति पहुंचेगी। इसी वजह निगम अधिकारियों ने इन घरों को भी खाली करा लिया है।

शन‍िवार को सुबह 9.30 बजे गिराई जाएगी इमारत

इस इमारत के झुकने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन, नगर निगम, फायर ब्रिगेड व पुलिस का अमला घटना स्थल पर पहुंचा। साथ ही यहां 50 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि इस भवन की वजह से दूसरे घरों के क्षतिग्रस्त हाेने का खतरा भी है। ऐसे में शनिवार सुबह 9.30 बजे इस इमारत को अतिक्रमण शाखा द्वारा धरासायी कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button