ब्रेकिंग
मुरैना में 5 पंचायत सचिव निलंबित, कई अन्य पर कार्रवाई मुरैना सुबह सैर पर निकले डॉक्टर को कार ने मारी टक्कर; मौके पर मौत मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत
मध्यप्रदेश

14 साल की दो बच्चियों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो बच्चियों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों मामूली बात पर घरवालों से गुस्सा थी। पुलिस ने मर्ग कायम किया किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाए गए हैं।

पहली घटना तलावली चांदा स्थित बजरंग नगर कांकड़ की है। शुक्रवार दोपहर 14 वर्षीय रोशनी पिता सीताराम ने घर में फांसी लगा ली। सीताराम आफिस ब्वाय का काम करता है। घटना के वक्त पत्नी ममता घर पर ही थी। रोशनी स्वभाव से गुस्सैल थी। ममता ने उसे डांट दिया था। गुस्से में वह कमरे में गई और फांसी लगा ली। इसके पूर्व भी वह आत्महत्या की धमकी देती रही है।

दुपट्टे का फंदा बनाकर की आत्महत्या

दूसरी घटना निपानिया स्थित अंकुर आंगन कालोनी की है। यहां रहने वाले दिनेश घुमारे की 14 वर्षीय बेटी वैशाली घुमारे ने भी दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने वैशाली के चाचा उमेश की सूचना पर मर्ग कामय किया है। उमेश के मुताबिक, वह मिस्त्री का काम करता है। बड़ी भतीजी सोनाली उमेश के पास पहुंची और घटना के बारे में बताया। उमेश घर पहुंचा तब तक वैशाली को उसकी मां नीचे उतार चुकी थी।

Related Articles

Back to top button