ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

अतीक के करीबियों पर ED का शिकंजा, कई लोगों पर होगी कार्रवाई

प्रयागराज : माफिया अतीक के सहयोगी, मददगार में एक विधायक सहित कई और बिल्डरों का नाम सामने आया है। इसमें प्रयागराज के अलावा दूसरे जिलों के भी कई कारोबारी, ट्रांसपोर्टर, बिल्डर, ठेकेदार और फर्जी कंपनी बनाकर कारोबार करने वाले लोग शामिल हैं, जो रडार पर आ गए हैं। इन पर भी जल्द कार्रवाई होने की बात कही जा रही है।सूत्रों का कहना है कि अतीक अहमद से जुड़े लोगों के यहां की गई कार्रवाई के दौरान तमाम अभिलेखीय साक्ष्य मिला है, जिससे करोड़ों रुपये के लेनदेन, जमीन की खरीद-फरोख्त से संबंधित जानकारी दर्ज है। इसमें एक ऐसे विधायक का नाम है, जो पहले अतीक के गैंग आइएस-227 का सदस्य भी रह चुका है।

पता चला है कि उसने शहर पश्चिमी और कौशांबी से सटे इलाके में करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जा किया है। कब्जा करने में माफिया अतीक और उसके गुर्गों की मदद करते हैं। ईडी की जांच में विधायक के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं कि उसने अतीक के गुर्गों को जमीन बेची है। अतीक और विधायक के बीच बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी ईडी की टीम खंगाल रही है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।इसी तरह शहर के कई ऐसे बिल्डर हैं, जो अतीक के सहयोग से अपार्टमेंट बनाने और जमीन की खरीद-फरोख्त करते हैं। एकाउंटेंट सहित कई अन्य लोगों के घर से मिली फाइलों में विधायक, बिल्डर, कारोबारी के नाम व पते दर्ज हैं, जिसके आधार पर ईडी की टीम उन्हें जांच के दायरे में ला रही है।

 

Related Articles

Back to top button