ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

अखिलेश यादव की ‘भोजन पॉलिटिक्स’, आदिवासियों के साथ बैठकर पत्तल में खाया खाना…

नई दिल्ली। कांग्रेस और बीजेपी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी भी मध्य प्रदेश के चुनवी मैदान में दो-दो हाथ करने का तैयारियों में जुटी हुए है। इसी सिलसिले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र पंहुचे। अखिलेश यादव आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ भोजन किया।

अखिलेश यादव एमपी में भरा हुंकार

भोजन करने के बाद संवाददाताओं से चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव में वक्त है लेकिन सरकार अधिकारियों को भेजे और सभी सरकारी योजनाओं को लागू करें। हम मध्य प्रदेश में स्थिति का जायजा लेने आए हैं। अगर आप गठबंधन में आए हैं तो आपको स्थिति का जायजा लेना होगा की प्रत्याशी जीतने में सक्षम है कि नहीं और अगर गठबंधन से लड़ें तो बीजेपी को हरा पाएंगे या नहीं।

विधानसभा चुनाव में सपा का खास प्लान

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणभेरी कभी भी बज सकती है। बीजेपी और कांग्रेस ने चुनावी प्रचार के जरिए माहौल बनाना शुरू कर दिया है। दोनों पार्टियों ने अपने-अपने स्तर पर चुनावी रणनीतियों को अमलीजामा पहनाना शुरु कर दिया है। ऐसे में इस बार के विधानसभा चुनाव में सपा का चुनाव लड़ना सियासी तौर पर कांग्रेस और बीजेपी के नुकसान पंहुचा सकता है।

Related Articles

Back to top button