ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

चाकू की नोक पर केनाल लिंकिंग रोड में तीन युवकों से लूट, मारपीट कर लूटे पर्स व मोबाइल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के केनाल लिंकिंग रोड में तीन युवकों से लूट का मामला सामने आया है। आरोपितों ने चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशा मोबाइल और पर्स लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुराने आरोपितों को बुलाकर पूछताछ कर रही है।

सिविल लाइन थाने में कुशालपुर निवासी दीपक कसेर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनका बेटा आदित्य कसेर उसका दोस्त सागर पटेल और शुभम अग्रवाल के साथ राजातालाब निवासी दोस्त से मिलने गए थे। रात लगभग साढे आठ बजे सागर ने अपने दोस्त से फोन में बात किया तो वह पहले आक्सीजोन नामक जगह पर बुलाया। ये सभी वहां पहुंचे तो वहां कोई नहीं था।

इसके बाद सागर ने अपनी गाड़ी वहीं खड़ी कर दी और केनाल रोड में आ गए। तीनों खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक पैदल आए और सागर से मारपीट शुरू कर दी। आदित्य कुछ समझ पाता, इससे पहले उसकी भी पिटाई कर दी। चाकू और बेल्ट निकाल लिया। सभी के मोबाइल और पर्स छीन लिए। गाड़ी की चाभी भी ले लिए थे। हालांकि बाद में चाभी वापस कर दी। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए।

शुभम ने किया डायल 112 को फोन

विवाद के दौरान मौका देखकर शुभम अग्रवाल वहां से भाग गया। उसने तत्काल डायल-112 को घटना की सूचना दी। जब तक 112 की टीम वहां पहुंच पाती आरोपित फरार हो गए थे।

Related Articles

Back to top button