ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

डाक्टर से आनलाइन अपाइंटमेंट लेने के चक्कर में 96 हजार रुपये गंवा बैठी छात्रा

इंदौर। साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका निकाला है। अपराधी डाक्टर से आनलाइन अपाइंटमेंट लेने वालों को टागरेट कर रहे हैं। एक युवती को आनलाइन अपाइंटमेंट के चक्कर में 96 हजार रुपये की चपत लग गई। पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया है। छत्रीपुरा पुलिस के मुताबिक, मेडिकल की छात्रा बियाबानी निवासी 20 वर्षीय इशिता रितेश पुरवार ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। आंख में समस्या होने पर पिछले वर्ष 11 दिसंबर को उसने डाक्टर का आनलाइन नंबर ढूंढा था। इशिता के नंबर पर साइबर अपराधी का कॉल आया और अपाइंटमेंट के पहले पांच रुपये से रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी। इशिता ने पांच रुपये आनलाइन ट्रांसफर भी कर दिए। जैसे ही रजिस्ट्रेशन किया, ठग ने यूपीआइ के माध्यम से इशिता के खाते से 95 हजार 999 रुपये निकाल लिए। जांच में खुलासा हुआ कि ठग ने असम के खाते का इस्तेमाल किया है जो तौहिद उल इस्लाम निवासी बरपेटा के नाम से है।

 

Related Articles

Back to top button