ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

12 साल के लड़के ने फिल्मी स्टाइल में टाला बड़ा रेल हादसा, रेड टी शर्ट लहराकर रुकवाई ट्रेन, मिलेगा बड़ा सम्मान

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में 12 साल के लड़के ने रेलवे पटरी में दरार देखने के बाद अपनी लाल कमीज लहराकर तेज रफ्तार ट्रेन को क्षतिग्रस्त पटरी को पार करने से रोक दिया, जिससे एक रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि लोको-पायलट ने लाल कमीज लहराकर खतरे का संकेत जता रहे मुरसलीन शेख नामक लड़के के इशारे को भांप लिया और सही समय पर ट्रेन को रोकने के लिए आपातकालीन ब्रेक लगाया।

उन्होंने बताया कि घटना पिछले वीरवार को भालुका रोड यार्ड के पास हुई थी। उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने एक बयान में कहा, ‘‘मालदा में 12 साल के लड़के ने अपनी लाल कमीज लहराकर एक तेज रफ्तार ट्रेन को बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हुई रेलवे पटरी के एक हिस्से को पार होने से रोककर साहस का परिचय दिया।” उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से मिट्टी और पत्थर बह जाने से वह स्थान क्षतिग्रस्त हो गया था।

डे ने कहा, ‘‘पास के गांव के एक प्रवासी श्रमिक का बेटा मुरसलीन शेख रेलवे कर्मचारियों के साथ यार्ड में मौजूद था। बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हुए पटरी के हिस्से को देखकर लड़के ने समझदारी से काम लिया और वहां ड्यूटी पर तैनात अन्य रेलवे कर्मचारियों के साथ अपनी लाल शर्ट लहराकर सामने से आ रही ट्रेन के लोको पायलट को सर्तक कर दिया।”

अधिकारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त पटरी की मरम्मत की गई तथा बाद में रेल परिचालन फिर से शुरू किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे के अधिकारियों ने आज लड़के को उसकी बहादुरी के लिए प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया। मालदा उत्तर के सांसद खगेन मुर्मू, कटिहार के मंडल रेल प्रबंधक श्री सुरेंद्र कुमार के साथ लड़के के घर पहुंचे और उसे पुरस्कृत किया तथा उसके प्रयास की सराहना की।”

Related Articles

Back to top button